सैयद अब्दुल रहमान बने मलेशिया के सबसे युवा कैबिनेट मंत्री
- Oct 09 2018 07:0 AM

कुआलालंपुर। अपनी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, आसमान छूती इमारते हुए मनोहर प्राकृतिक दृश्यों को लेकर दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाला देश मलेसिया इस बार अपने चुनाव परिणामों को लेकर दुनिया भर की सुर्ख़ियों में छा रहा है। दरअसल इस देश में हालिया चुनाव में दो रिकॉर्ड बने है। दरअसल मलेशिया में हुए हालिया चुनावों के नतीजे आज घोसित हो गए है और इस बार के चुनाव में नेताओं की उम्र को लेकर दो रिकॉर्ड टूटे है। इस बार के चुनाव में मलेसिया को सबसे युवा नेता के साथ-साथ सबसे उम्रदराज नेता मिला है। आपको बता दें कि इस बार मलेशिया में एक बार फिर महातिर मोहम्मद की सरकार बनी है। इस तरह वे मलेशिया के अब तक के सबसे उम्रदराज राष्ट्राध्यक्ष बन गए है। उनकी उम्र 93 साल है। इसी तरह उनके मंत्रिमंडल में इस बार 25 वर्षीय सैयद अब्दुल रहमान को भी जगह दी गई है। इस तरह से अब्दुल रहमान भी मलेशिया के अब तक के सबसे युवा कैबिनेट मंत्री बन गए है। अब्दुल रहमान को मलेशियाई कैबिनेट में खेल मंत्री बनाया गया है। उनका पूरा नाम सैयद सादिक सैयद अब्दुल रहमान है। वे आज मलेशिया के सबसे युवा कैबिनेट मंत्री के साथ-साथ विश्व के सबसे युवा कैबिनेट मंत्री भी बन गए है। वे मलेशिया की मलेशियन यूनाइटेड इंडीजीनियस पार्टी के सदस्य हैं।